KKR vs SRH Highlights IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2024 में विजयी आगाज किया है। केकेआर ने शनिवार को 17वें सीजन के तीसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 4 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। केकेआर ने ईडन गार्डन्स स्डेयिम में 209 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में एसआरएच ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 204 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने आतिशी पारी खेली, जिसपर पानी फिर गया। उन्होंने 29 गेंदों में 8 छक्कों के जरिए 63 रन जोड़े। उन्होंने शाहबाज अहमद (16) के साथ पांचवें विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की और हैदराबाद के जीत के नजदीक ले गए। लेकिन 20वें ओवर में तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने बाजी पलट दी। उन्होंने आखिरी ओवर में एसआरएच को जीत के लिए 13 रन नहीं बनाने दिए। राणा ने सिर्फ 8 रन खर्च किए और क्लासेन-अहमद का शिकार किया। अंतिम गेंद पर पांच रन की दरकार थी और कप्तान पैट कमिंस सिंगल भी नहीं निकाल पाए।
बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने अच्छा आगाज किया। मयंक अग्रवाल (32) और अभिषेक शर्मा (32) ने पहले विकेट के लिए 60 रन की पार्टनरशिप की। हर्षित ने छठे ओवर में मयंक को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी. राहुल त्रिपाठी (20), एडेन मार्करम (18) और अब्दुल समद (15) जैसे बल्लेबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे सके। केकेआर के लिए हर्शित ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। आंद्रे रसेल ने दो जबकि वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन को एक-एक विकेट मिला। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क की जमकर कुटाई हुई। उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 53 रन खर्च किए और कोई विकेट नहीं लिया। स्टार्क को केकेआर ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।
इससे पहले, केकेआर ने टॉस गंवाने के बाद निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 219 रन जुटाए। आंद्रे रसेल ने आतिशी बैटिंग की। उन्होंने 25 गेंदों में 3 चौकों और 7 छक्कों की बदौलत 65 रन की पारी खेली। उन्होंने महज 20 गेंदों में फिफ्टी कंप्लीट कर ली थी। रसेल ने रिंकू सिंह (15 गेंदों में 23, तीन चौके) के साथ सातवें विकेट के लिए 81 रन की दमदार साझेदारी की। केकेआर की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। केकेआर ने 51 रन पर चार विकेट गंवा दिए। सुनील नरेन (2), वेंकटेश अय्यर (7) और नितीश राणा (9) दहाई अंक में नहीं पहुंच सके जबकि श्रेयस अय्यर का खाता नहीं खुला।
हालांकि, ओपनर फिलिप सॉल्ट ने एक छोरे संभाले रखा। उन्होंने रमनदीप सिंह (17 गेंदों में 35, एक चौका, चार सिक्स) के संग पांचवें विकेट के लिए 54 रन जोड़कर कोलकाता को सैकड़े के पार पहुंचाया। रमनदीप 12वें और साल्ट 14वें ओवर में पवेलियन लौटे। इसके बाद, रसेल और रिंकू ने मोर्चा संभाला। रिंकू ने 20वें ओवर में अपना विकेट गंवाया। मिचेल स्टार्क 6 रन बनाकर नाबाद रहे। एसआरएच के लिए टी नटराजन ने तीन, मयंक मारकंडे ने दो और कप्तान पैट कमिंस ने एक विकेट हासिल किया।
KKR vs SRH Score
SRH 204/7 (20 ओवर)
KKR 208/7 (20 ओवर)
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: पैट कमिंस (कप्तान), मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्को जानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडेय, टी नटराजन।
KKR vs SRH- कोलकाता ने हैदराबाद को 4 रन से दी मात
कोलकाता ने सांसें रोक देने वाले मैच में हैदराबाद को 4 रन से मात दी। एसआरएच को 20वें ओवर में 13 रन की जरूरत थी और हर्षित राणा ने सिर्फ 8 रन खर्च किए। उन्होंने इस दौरान शाहबाज अहमद (16) और क्लासेन (63) को अपना शिकार बनाया।
KKR vs SRH Live Score- हैदराबाद को 6 गेंदों में 13 रन की जरूरत
KKR vs SRH Live Score- स्टार्क ने 19वें ओवर में 26 रन लुटाए। हैदराबाद को 6 गेंदों में 13 रन की जरूरत है।
KKR vs SRH Live Score- समद को रसेल ने भेजा पवेलियन
KKR vs SRH Live Score- हैदराबाद की आधी टीम पवेलियन लौट गई है।अब्दुल समद को रसेल ने पवेलियन भेज दिया है। उन्होंने 17वें ओवर में वेंकटेश को कैच थमाया। समद ने 11 गेंदों में 15 रन जुटाए। उन्होंने एक चौका और एक छक्का जड़ा।
KKR vs SRH Live Score- हैदराबाद को 24 गेंदों में 76 रन की जरूरत
KKR vs SRH Live Score- हैदराबाद को जीत के लिए 24 गेंदों में 76 रन की जरूरत है। क्लासेन 24 और समद 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं। स्टार्क ने 16वें ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए पांच रन खर्च किए।
KKR vs SRH Live Score- राहुल त्रिपाठी बने सुनील नरेन का शिकार
KKR vs SRH Live Score- राहुल त्रिपाठी भी पवेलियन लौटे गए हैं। उन्हें नरेन ने 13वें ओवर में हर्षित के हाथों लपकवाया। राहुल ने 20 गेंदों में 20 रन जुचाए। उन्होंने एक छक्का ठोका।
KKR vs SRH Live Score- बड़ी पारी नहीं खेल पाए एडेन मार्करम
KKR vs SRH Live Score- हैदराबाद का तीसरा विकेट एडेन मार्करम के रूप में गिरा है। उन्होंने 13 गेंदों में 18 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके लगाए। राहुल 19 और हेनरिक क्लानसेन 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
KKR vs SRH Live Score- अभिषेक शर्मा बने रसेल का शिकार
KKR vs SRH Live Score- हैदराबाद को दूसरा झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा है। उन्हें रसेल ने आठें ओवर की दूसरी गेंद पर चक्रवर्ती को कैच कराया। अभिषेक ने 19 गेंदों में 32 रन जुटाए। उन्होंने चार चौके और 2 छक्के मारे। राहुल त्रिपाठी 2 और एडेन मार्करम 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
KKR vs SRH Live Score- हर्षित राणा ने कोलकाता को दिलाई पहली सफलता
KKR vs SRH Live Score- हर्षित राणा ने कोलकाता को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने मयंक अग्रवाल को छठे ओवर की तीसरी गेंद पर आउट किया। मयंक ने डीप स्क्वायर लेग पर रिंकू सिंह को कैच थमाया। उन्होंने 21 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के के दम पर 31 रन की पारी खेली। मयंक ने अभिषेक के साथ 60 रन की पार्टनरशिप की।
KKR vs SRH Live Score- 50 रन के पार पहुंची हैदराबाद की टीम
KKR vs SRH Live Score- हैदराबाद की टीम ने पांच ओवर में 58 रन जोड़े हैं। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने पांचवें ओवर में 18 रन लुटाए। अभिषेक ने दूसरी गेंद पर चौका, तीसरी और आखिरी गेंद पर छक्के लगाया। अभिषेक 23 और मयंक 30 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।
KKR vs SRH Live Score- अभिषेक शर्मा को मिला जीवदान
KKR vs SRH Live Score- स्टार्क ने तीसरे ओवर में 10 रन दिए। अभिषेक और मयंक ने एक-एक चौका लगाया। अभिषेक को जीवदान दूसरी गेंद पर जीवनदान मिला। उन्होंने पीछा करके मारने की कोशिश और गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेने के बाद कीपर के ग्लव्स से छिटक गई।
KKR vs SRH Live Score- हैदराबाद की पारी हुई शुरू, स्टार्क ने डाला पहला ओवर
KKR vs SRH Live Score- हैदराबाद की पारी शुरू हो गई है। मयंक अग्रवाल और अभिषेक शर्मा लक्ष्य का पीछा करने उतरे हैं। केकेआर के लिए पहला ओवर मिचेल स्टार्क ने डाला और 12 रन खर्च किए, जिसमें वाइडके पांच रन शामिल हैं। मयंक ने एक चौके समेत 7 रन बटोरे।
KKR vs SRH Live Score- क्या केकेआर को मिलेगी 17वीं जीत?
KKR vs SRH Live Score- हे-टू-हेड की बात करें एसआरएच के खिलाफ केकेआर का पलड़ा भारी है। दोनों की कुल 25 बार भिड़ंत हुई है। कोलकाता ने 16 और हैदराबाद ने 9 मर्तबा विजयी परचम फहराया है। केकेआर और एसआएरच 16वें सीजन में दो बार टकराईं। केकेआर ने 5 रन जबकि हैदराबाद ने 23 रन से जीत दर्ज की थी।
KKR vs SRH Live Score- हैदराबाद को मिला 209 रन का टारगेट
KKR vs SRH Live Score- हैदराबाद को 209 रन का टारगेट मिला है। नटराजन ने 20वें ओवर में 20 रन लुटाए। रसेल 64 और मिचेल स्टार्क 6 रन बनाकर नाबाद रहे।
KKR vs SRH Live Score- रसेल ने 20 गेंदों में ठोकी फिफ्टी
KKR vs SRH Live Score- रसेल ने आतिशी फिफ्टी ठोक दी है। उन्होंने 20 गेंदों में 50 रन जोड़ लिए। उन्होंने भुवी के खिलाफ छक्का लगाकर 11वीं आईपीएल फिफ्टी कंप्लीट की। रिंकू उनका बखूबी साथ निभा रहे हैं।
KKR vs SRH Live Score- रसेल-रिंकू के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
KKR vs SRH Live Score- रसेल और रिंकू के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो हो चुकी है। रसेल 39 और रिंकू 22 रन बनाकर टिके हैं। नटराजन ने 18वें ओवर में 15 रन खर्च किए, जिसमें दो वाइड शामिल हैं।
KKR vs SRH Live Score- फिफ्टी जड़कर पवेलियन लौटे फिलिप साल्ट
KKR vs SRH Live Score- केकेआर का छठा विकेट फिलिप साल्ट के तौर पर गिरा। उन्होंने 40 गेंदों में 53 रन बनाए। साल्ट ने चार चौके और इतने ही छक्के ठोके। उन्हें मारकंडे ने 14वें ओवर में आउट किया। रिंकू सिंह 10 और आंद्रे रसेल 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
KKR vs SRH Live Score- कोलकाता की आधी टीम लौटी पवेलियन
KKR vs SRH Live Score- कोलकाता की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। रमनदीप सिंह को कमिंस ने 13वें ओवर में अपने जाल में फंसाया। उन्होंने 17 गेंदों में एक चौके और 4 छक्कों की मदद से 35 रन की पारी खेली। उन्होंने साल्ट के साथ पांचवें विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की।
KKR vs SRH Live Score- नितीश राणा बने मारकंडे का शिकार
KKR vs SRH Live Score- नितीश राणा भी दहाई अंक में नहीं पहुंच पाए। उन्होंने 11 गेंदों का सामना करने के बाद 9 रन बनाए। उन्होंने एक चौका मारा। राणा को मयंक मारकंडे ने आठवें ओवर में अपना शिकार बनाया। साल्ट 33 और रमनदीप सिंह 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
KKR vs SRH Live Score- कप्तान श्रेयस अय्यर का नहीं खुला खाता
KKR vs SRH Live Score- केकेआर को तीसरा झटका कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में लगा है। उनका खाता नहीं खुला। अय्यर को नटराजन ने चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर कमिंस को कैच कराया। साल्ट का सा देने के लिए नितीश राणा आए हैं।
KKR vs SRH Live Score- वेंकटेश अय्यर का नहीं चला बल्ला
KKR vs SRH Live Score- कोलकाता ने दूसरा विकेट गंवा दिया है। वेंकटेश अय्यर ने 5 गेंदों में एक चौके के जरिए 7 रन बटोरे। उन्हें टी नटराजन ने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर जानसेन के हाथों लपकवाया। साल्ट 21 रन बनाकर क्रीज पर हैं।