RCB vs PBKS Highlights IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का आईपीएल 2024 में जीत का खाता खुल गया है। आरसीबी ने सोमवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पंजाब पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को चार विकेट से मात दी। पंजाब ने टॉस गंवाने के बाद 176/6 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में आरसीबी ने 19.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन जुटाए। आरसीबी को अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा था। पंजाब के खिलाफ विराट कोहली और दिनेश कार्तिक ने तूफानी बल्लेबाजी की। कोहली ने 49 गेंदों में 11 चौकों और 2 छक्कों के दम पर 77 रन की पारी खेली। वहीं, कार्तिक ने 10 गेंदों में नाबाद 28 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके और 2 छक्के ठोके। एक समय आरसीबी की मुश्किल में फंसती नजर आ रही थी। ऐसे में कार्तिक ने महिपाल लोमरोर (8 गेंदों नाबाद 17, दो सिक्स, एक चौका) के साथ छठे विकेट के लिए 48 रन जोड़कर बेंगलुरु की नैया पार लगाई।
लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान फाफ डुप्लेसी महज तीन रन बनाकर आउट हो गए। कोहली ने तीसरे विकेट के लिए रजत पाटीदार (18) के साथ तीसरे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की। कैमरून ग्रीन (3) और ग्लेन मैक्सवेल (3) सस्ते में पवेलियन लौटे। कोहली 16वें ओवर में हर्षल पटेल का शिकार बने। अनुज रावत (11) बड़ी पारी नहीं खेल पाए। पंजाब की ओर से हरप्रीत बराड़ और कगिसो रबाडा ने दो-दो विकेट चटकाए। सैम करना ने एक शिकार किया।
इससे पहले, कप्तान शिखर धवन ने पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 37 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्कों की मदद से 4 5 रन की पारी खेली। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। जॉनी बेयरस्ट को बल्ला नहीं चला। लियाम लिविंगस्टोन ने 17 रन का योगदान दिया। जितेश शर्मा (27) और सैम करन (23) ने चौथे विकेट के लिए 52 रन जोड़कर पीबीकेएस को 150 का आंकड़े तक पहुंचाया। शशंका सिंह 21 और हरप्रीत बराड़ 2 रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी के लिए मोहम्मद सिराज और ग्लेन मैक्सवेल ने दो-दो जबकि यश दयाल और अल्जारी जोसेफ ने एक-एक विकेट हासिल किया।
RCB vs PBKS Score
RCB 178/6 (19.2 ओवर)
PBKS 176/6 (20 ओवर)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत (विकेटकीपर), अल्जारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फहराया विजयी परचम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4 विकेट से विजयी परचम फहरा दिया है। कार्तिक ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का और अगली गेंद पर चौका लगाकर आरसीबी को जीत दिलाई। अर्शदीप ने एक वाइड गेंद फेंकी। कार्तिक 28 और लोमरोर 17 रन बनाकर नाबाद लौटे।
RCB vs PBKS LIVE Score- बेंगलुरु को 6 गेंदों में 10 रन की दरकार
RCB vs PBKS LIVE Score- बेंगलुरु को अंतिम 6 गेंदों में 10 रन की दरकार है। हर्षल ने 19वें ओवर में 13 रन दिए। कार्तिक ने चौका और छक्का जड़ा।
RCB vs PBKS LIVE Score- बेंगलुरु को 12 गेंदों में चाहिए 23 रन
RCB vs PBKS LIVE Score- बेंगलुरु को जीत के लिए 12 गेंदों में 23 रन चाहिए। अर्शदीप ने 18वें ओवर में 13 रन खर्च किए। लोमरोर ने छक्का और चौका लगाकर रोमांच बढ़ा दिया है।
RCB vs PBKS LIVE Score- अनुज रावत ने 11 रन का दिया योगदान
RCB vs PBKS LIVE Score- अनुज रावत ने महज 11 रन का योगदान है। उन्होंने 14 गेंदों का सामना किया और एक चौका लगाया। अनुज को सैम करन ने 17वें ओवर में एलबीडब्ल्यू आउट किया। दिनेश कार्ति का साथ देने के लिए महिपाल लोमरोर आए हैं।
RCB vs PBKS LIVE Score- विराट कोहली ने खेली 77 रन की पारी
RCB vs PBKS LIVE Score- आरसीबी को पांचवां झटका विराट कोहली के तौर पर लगा है। कोहली ने 49 गेंदों में 77 रन की पारी खेली। उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के लगाए। कोहली को हर्षल पटेल ने 16वें ओवर में अपने जाल में फंसाया। कोहली ने छक्का जड़ने के चक्कर में बराड़ को कैच दिया।
RCB vs PBKS LIVE Score- ग्लेन मैक्सवेल सस्ते में आउट
RCB vs PBKS LIVE Score- ग्लेन मैक्सवेल सस्ते में आउट हो गए हैं। उन्होंने 5 गेंदों में 3 रन बनाए। मैक्सवेल को हरप्रीत बराड़ ने 13वें ओवर में पवेलियन की राह दिखाई। कोहली 64 और अनुज रावत 2 के निजी स्कोर पर हैं।
RCB vs PBKS LIVE Score- रजत पाटीदार लौटे पवेलियन
RCB vs PBKS LIVE Score- रजत पाटीदार 18 गेंदों में 18 रन बनाकर लौटे पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें हरप्रीत बराड़ ने 11वें ओवर में आउट किया। उन्होंने कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 43 रन की पार्टनरशिप की।
RCB vs PBKS LIVE Score- विराट कोहली ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
RCB vs PBKS LIVE Score- विराट कोहली ने 31 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है। यह उनकी आईपीएल में 51वीं फिफ्टी है।
RCB vs PBKS LIVE Score- अर्धशतक की ओर विराट कोहली
RCB vs PBKS LIVE Score- विराट कोहली अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं। वह 24 गेंदों में 37 रन बना चुके हैं। पाटीदार 7 के निजी स्कोर पहुंच गए हैं।
RCB vs PBKS LIVE Score- कैमरून ग्रीन का नहीं चला बल्ला
RCB vs PBKS LIVE Score- आरसीबी का दूसरा झटका लगा है। कैमरून ग्रीन 5 गेंदों में 3 रन ही बना सके। उन्हें रबाडा ने पांचवें ओवर में विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया। कोहली 33 और रजीत पाटीदार 4 के निजी स्कोर पर हैं।
RCB vs PBKS LIVE Score- कप्तान डुप्लेसी बने रबाडा का शिकार
RCB vs PBKS LIVE Score- बेंगलुरु को पहला झटका कप्तान डुप्लेसी के रूप में लगा है। उन्हें कगिसो रबाडा ने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर अपना शिकार बनाया। डुप्लेसी उठाकर मारने के चक्कर में मिडऑन पर करन को कैच थमा बैठे। उन्होंने 7 गेंदों में 3 रन बनाए। उनके और कोहली (21*) के बीच 26 रन की साझेदारी हुई।
RCB vs PBKS LIVE Score- बेंगलुरु की पारी हुई शुरू
RCB vs PBKS LIVE Score- बेंगलुरु की पारी शुरू हो चुकी है। विराट कोहील और कप्तान फाफ डुप्लेसी लक्ष्य का पीछा करने उतरे हैं। कोहली ने सैम करन द्वारा डाले गए पहले ओवर में आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने दूसरी, तीसरी, चौथी और छठी गेंद पर चौका लगाया। कोहली को दूसरी गेंद पर जीवनदान मिला।
RCB vs PBKS LIVE Score- बेंगलुरु को मिला 177 रन टारगेट
RCB vs PBKS LIVE Score- बेंगलुरु को 177 रन टारगेट मिला है। अल्जारी जोसेफ ने 20वें ओवर में 20 रन लुटाए, जिसमें दो वाइड के शामिल हैं। शशांक सिंह ने दो छक्के और एक चौका लगाया। शशंका 21 और हरप्रीत बराड़ 2 रन बनाकर नाबाद रहे।
RCB vs PBKS LIVE Score- जितेश और सैम करन ने गंवाया विकेट
RCB vs PBKS LIVE Score- सैम करन (17 गेंदों में 23) और जितेश शर्मा (20 गेंदों में 27) और ने अपना विकेट दिया है। करन को 18वें ओवर में यश दयाल ने आउट किया जबकि सिराज ने 19वें ओवर में जितेश का शिकार किया।
RCB vs PBKS LIVE Score- 150 रन के करीब पंजाब किंग्स
RCB vs PBKS LIVE Score- 17 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद पंजाब किंग्स का का स्कोर 139/4 है। जितेश 25 और सैम करन 15 रन बनाकर टिके हैं।
RCB vs PBKS LIVE Score- बड़ी पारी नहीं खेल सके लिविंगस्टोन, फिफ्टी से चूके धवन
RCB vs PBKS LIVE Score- पंजाब को दो बड़े झटके लगे है। लियाम लिविंगस्टोन 13 गेंदों में 17 बनाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने एक चौका और एक छक्का जड़ा। उन्हें अल्जारी जोसेफ ने 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। वहीं, कप्तान शिखर धवन फिफ्टी से चूक गए। उन्होंने 37 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। उन्होंने 5 चौके और एक छक्का मारा। धवन को मैक्सवेल ने 13वें ओवर की पहली गेंद पर कोहली के हाथों कैच कराया। जितेश शर्मा और सैम करन 2 के निजी स्कोर पर हैं।
RCB vs PBKS LIVE Score- मैक्सवेल के जाल में फंसे प्रभसिमरन सिंह
RCB vs PBKS LIVE Score- पंजाब का दूसरा दूसरा विकेट प्रभसिमरन सिंह के रूप में गिरा है। वह नौवें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल के जाल में फंसे। प्रभसिमरन ने 17 गेंदों में दो चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 25 रन जुटाए। उन्होंने धवन के साथ 55 रन की साझेदारी की। धवन 42 और लियाम लिविंगस्टोन 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
RCB vs PBKS LIVE Score- पंजाब ने पावरप्ले में बनाए 40 रन
RCB vs PBKS LIVE Score- पावरप्ले समाप्त हो गया है। पंजाब ने शुरुआती 6 ओवर में एक विकेट गंवाकर 40 रन बटोरे। धवन 21 और प्रभसिमरन 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
RCB vs PBKS LIVE Score- जॉनी बेयरस्टो बने सिराज का शिकार
RCB vs PBKS LIVE Score- पंजाब को पहला झटका जॉनी बेयरस्टो के रूप में लगा है। वह 6 गेंदों में आठ रन ही बना सके। उन्हें सिराज ने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर पवेलियन की राह दिखाई। बेयरस्टो ने शुरुआती गेंदों पर चौके लगाए और उसके गेंद बल्ले से लगकर खड़ी हो गई। ऐसे में विराट कोहली ने दौड़ लगाकर अच्छा कैच लपका।
RCB vs PBKS LIVE Score- पंजाब किंग्स की पारी हुई शुरू
RCB vs PBKS LIVE Score- पंजाब किंग्स की पारी शुरू हो चुकी है। शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो बैटिंग के लिए उतरे हैं। आरसीबी के लिए पहला ओवर मोहम्मद सिराज ने डाला और सात रन खर्च किए। धवन ने एक चौका मारा, फिर डबल और सिंगल निकाला।