[ad_1]
नई दिल्ली. बॉलीवुड में कुछ कर दिखाने का सपना लिए रोजाना लाखों लोग सपनों की नगरी मुंबई पहुंचते हैं, लेकिन इनमें से कुछ ही अपनी छाप छोड़ने में सफल रहते हैं. जहां बॉलीवुड के कई एक्टर्स उभर कर सामने आते हैं, तो वहीं कई छोटे-मोटे रोल निभा ऑडियंस के सामने मौजूद होते हैं, लेकिन हम उन्हें पहचान नहीं पाते हैं. आज एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप नाम से भले ही न जानते हों, लेकिन आपने उन्हें स्क्रीन पर जरूर देखा होगा.
ये एक्टर सोलंकी दिवाकर हैं. सोलंकी दिवाकर ने आयुष्मान खुराना और प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़े सितारों संग भी काम किया है. ज्यादातर फिल्मों में साइड रोल में नजर आने वाले ये एक्टर कई क्रिटिक्स द्वारा सराही फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं. वह ‘तितली’, ‘सोनचिड़िया’, ‘द वाइट टाइगर’, ‘वेल्ले’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं.
एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ में दिखे थे.
फल बेच किया गुजारा
कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रह चुके इस एक्टर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्मों में कदम रखने से पहले वह सिनेमाघरों के बाहर पापड़ बेचते थे. थिएटर्स के बाहर पापड़ बेचते-बेचते ही उन्हें फिल्मों में काम करने का शौक चढ़ा था, लेकिन फिर कोरोना काल में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर ऐसी जबरदस्त मार पड़ी कि एक्टर फल बेचने को मजबूर हो गए थे.
सोलंकी दिवाकर को कोरोना काल के बाद दिल्ली एनसीआर के ओखला मंदी में फल और सब्जियां बेचते देखा गया था. एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि कोविड के दौरान उन्हें अपने परिवार का पेट पालने के लिए फल और सब्जियां बेचना पड़ा था.
.
Tags: Ayushmann Khurrana, Bollywood actors, Entertainment news.
FIRST PUBLISHED : March 18, 2024, 18:20 IST
[ad_2]
Source link