[ad_1]
नई दिल्ली. ‘एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी, तो फिर मैं अपनी भी नहीं सुनता…’ सलमान खान के इस डायलॉग को आपने फिल्म ‘वांटेड’ में सुना होगा. वो बात फिल्म की थी, लेकिन असलियत में भी भाईजान अपने इस डायलॉग पर कायम रहते हैं. ये बात उन्होंने एक बार फिर से साबित दी. सलमान खान लाखों लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं. इनमें से कुछ तो सामने आकर खुद बताते हैं, लेकिन कुछ का कभी पता ही नहीं चलता है. हाल ही में उन्होंने वो किया, जिससे उनका 9 साल का छोटा फैन खुशी से झूम गया.
9 साल के नन्हां जगनबीर सलमान खान का बहुत बड़ा फैन हैं. लंबे समय से वह कैंसर से जंग लड़ रहा था, जिसको उसने हाल ही में हराया है. इस बच्चे से सलमान खान ने एक वादा किया था, जो उन्होंने निभाया और फिर क्या हुआ चलिए आपको बताते हैं…
9 साल के जगनबीर ने 9 राउंड की कीमोथेरेपी के बाद कैंसर को हरा दिया है. 2018 में, सलमान खान की पहली मुलाकात जगनबीर से मुंबई के टाटा मेमोरियल सेंटर में हुई थी, जहां 4 साल के बच्चे की ट्यूमर के लिए कीमोथेरेपी चल रही थी. उन्होंने उस बच्चे से वादा किया था कि जब वह कैंसर से जंग जीत जाएंगा, तो वह उनसे मिलेंगे.
पिछले साल जगनबीर ने कैंसर पर जीत हासिल की, सलमान ने दिसंबर 2023 में उनके बांद्रा स्थित घर पर उनसे मुलाकात की और जगनबीर के इलाज के बुरे समय के दौरान किए गए वादे को पूरा किया.
‘इंडियन एक्सप्रेस’ के साथ एक इंटरव्यू में, जगनबीर की मां सुखबीर कौर ने खुलासा किया कि 3 साल की उम्र में जगनबीर के ब्रेन में एक सिक्के के आकार के ट्यूमर का पता चला, उसके बाद उसकी आंखों की रोशनी जाने लगी. इस कठिन परिस्थिति का सामना करते हुए, डॉक्टरों ने दिल्ली या मुंबई में इलाज कराने की सलाह दी. जगन की हालत से चिंता में उनके पिता पुष्पिंदर ने उन्हें मुंबई ले जाने का फैसला किया. मासूम जगन को विश्वास था कि वह सलमान खान से जरूर मिलेंगे.
सुखबीर कौर ने खुलासा किया कि जगन को ऐसे देखकर, उन्होंने सच्चाई नहीं बताने का फैसला किया. एक बार जब जगनबीर अस्पताल में भर्ती थे, तो सलमान से मिलने की इच्छा जताते हुए एक वीडियो बनाया गया था. वीडियो सलमान तक पहुंचा, जिन्होंने जगनबीर से मुलाकात कर अपना वादा पूरा किया.
.
Tags: Entertainment news., Salman khan
FIRST PUBLISHED : January 25, 2024, 12:52 IST
[ad_2]
Source link
