केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का नाम भी राजस्थान के मुख्यमंत्री की रेस में जुड़ा, दिल्ली आवास पर सुरक्षा बढ़ाई गई rajasthan ka cm kaun live update vasundhara raje baba balaknath gajendra singh shekhawat -rajasthan news

Rajasthan CM Live Update : राजस्थान में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बना सस्पेंस आज खत्म हो सकता है। राजस्थान विधानसभा चुनाव के बाद सरकार गठन को लेकर अब गतिविधियां तेज हो गई हैं और 115 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल की बैठक मंगलवार को शाम 4 बजे होगी। राजस्थान के पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशेष विमान के जरिए दिल्ली से राजस्थान के लिए रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है कि वह 1:40 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। विधायक दल की बैठक से पहली ही भाजपा विधायकों का पार्टी दफ्तर पर पहुंचना शुरू हो गया है। Rajasthan New CM Name वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री को लेकर बने सस्पेंस के बीच बीजेपी विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि यहां भी सीएम तय करने के लिए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसी ही प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं विधायक भजनलाल शर्मा ने बताया कि बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुलाई गई है, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सह-पर्यवेक्षक भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे मौजूद रहेंगे और नवनर्विाचित विधायकों से मिलेंगे। सभी नवनिर्वाचित विधायकों को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी की ओर से बुलावा भेजा गया है। उन्होंने बताया कि दोपहर 1:30 बजे से भाजपा के सभी विधायकों का रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। उन्होंने बताया कि सभी विधायकों को अनिवार्य रूप से विधायक दल की बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले सात-आठ दिनों से नए मुख्यमंत्री के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सी.पी. जोशी, केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, बाबा बालकनाथ, दीया कुमारी एवं डॉ किरोड़ी मीणा तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम माथुर सहित कई नेताओं के नामों की चर्चा लोगों में चली कि इनमें से कोई अगला मुख्यमंत्री हो सकता है, जबकि भाजपा नेताओं का कहना है कि आलाकमान जो नाम तय करेगा वही मुख्यमंत्री होगा। गौरतलब है कि राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीट हैं जिनमें से 199 सीट पर 25 नवंबर को मतदान हुआ और 3 दिसंबर को नतीजे घोषित किए गए। इस चुनाव में भाजपा को 115 सीट और कांग्रेस को 69 सीट मिलीं।

Tue, 12 Dec 2023 02:53 PM

नड्डा ने पर्यवेक्षकों से की बात

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पर्यवेक्षकों से फोन पर बात की है। पर्यवेक्षक भाजपा विधायक दल की बैठक में भाग लेने के लिए जयपुर पहुंचे हैं। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने उनका स्वागत किया।

Tue, 12 Dec 2023 02:42 PM

Rajasthan CM Live :वसुंधरा राजे भाजपा विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश मुख्यालय पहुंचीं

Rajasthan CM Live : राजस्थान में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर जारी सस्पेंस के बीच वसुंधरा राजे भाजपा विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश मुख्यालय पहुंच गई हैं।

Tue, 12 Dec 2023 02:40 PM

Rajasthan CM Live : जयपुर में राज्यपाल हाउस से समय मांगा गया

Rajasthan CM Live : भाजपा द्वारा जयपुर में राज्यपाल हाउस से समय मांगा गया है। माना जा रहा है कि नए मुख्यमंत्री शाम 5 बजे तक आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

Tue, 12 Dec 2023 02:14 PM

Rajasthan CM Live : कैलाश चौधरी का नाम भी अब राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल

Rajasthan CM Live : बाड़मेर से सांसद और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी का नाम भी अब राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल हो गया है। कैलाश चौधरी कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने के बाद सुर्खियों में आए थे। वह 2018 में बायतू से विधानसभा का चुनाव हार गए थे। हालांकि, 2019 में लोकसभा का चुनाव जीतकर केंद्र में मंत्री बने। 

Tue, 12 Dec 2023 02:11 PM

Rajasthan CM Live : जयपुर के होटल ललित से राजनाथ सिंह और वसुंधरा राजे की मुलाकात

Rajasthan CM Live : भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले जयपुर के होटल ललित से इस वक्त की भाजपा पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह और वसुंधरा राजे की मुलाकात चल रही है।

Tue, 12 Dec 2023 02:09 PM

Rajasthan CM Live : केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के दिल्ली स्थित आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई

Rajasthan CM Live : राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कायम सस्पेंस के बीच आज केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के दिल्ली स्थित आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।इसके साथ ही दिल्ली आवास पर बड़े नेताओं का जमावड़ा भी होने लगा है। कैलाश चौधरी के विशेष विमान से शाम 3 बजे जयपुर पहुंचने की खबर है।

Tue, 12 Dec 2023 02:00 PM

Rajasthan CM Live : राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान से पहले ही नए सीएम की सिक्योरिटी तैयार

Rajasthan CM Live : राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान से पहले ही नए सीएम की सिक्योरिटी जयपुर स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंच गई है। नए मुख्यमंत्री को लेकर हलचल काफी तेज है और भाजपा के अधिकतर विधायक प्रदेश मुख्यालय पहुंच चुके हैं।

Tue, 12 Dec 2023 01:56 PM

Rajasthan CM Live : भाजपा विधायकों का पार्टी दफ्तर में तिलक लगाकर और गुड़ खिलाकर स्वागत

Rajasthan CM Live : राजस्थान में मुख्यमंत्री चुनने को भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंच रहे सभी विधायकों का तिलक लगाकर और गुड़ खिलाकर स्वागत किया जा रहा है।

Tue, 12 Dec 2023 01:54 PM

Rajasthan CM Live : राजनाथ सिंह सहित BJP के तीनों पर्यवेक्षक जयपुर के ललित होटल पहुंचे

Rajasthan CM Live : BJP पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह दो सह पर्यवेक्षकों के साथ जयपुर के ललित होटल पहुंच गए हैं। यहां कुछ देर आराम करने के बाद वह भाजपा प्रदेश कार्यालय जकर पार्टी नेताओं और नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात करेंगे और नए मुख्यमंत्री के नाम उनकी राय जानेंगे।

Tue, 12 Dec 2023 01:45 PM

Rajasthan CM Live : सीपी जोशी ने राजनाथ सिंह का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया

Rajasthan CM Live : राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जयपुर एयरपोर्ट पर पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान वसुंधरा राजे भी उनके साथ मौजूद रहीं। इसके बाद राजनाथ सिंह का काफिला होटल के लिए रवाना हो गया।

Tue, 12 Dec 2023 01:39 PM

Rajasthan CM Live : राजनाथ सिंह को रिसीव करने जयपुर एयरपोर्ट पहुंचीं वसुंधरा राजे

Rajasthan CM Live : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे अपने काफिले के साथ BJP पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह को रिसीव करने के लिए जयपुर एयरपोर्ट पहुंच गई हैं। 

Tue, 12 Dec 2023 01:34 PM

Rajasthan CM Live : ‘वसुंधरा राजे ही बनेगी राजस्थान की मुख्यमंत्री’ भाजपा विधायक कालूराम मेघवाल का बयान 

Rajasthan CM Live : राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बने सस्पेंस के बीच आज भाजपा विधायक कालूराम मेघवाल ने कहा कि वसुंधरा राजे ही मुख्यमंत्री बनेगी। कालूराम को वसुंधरा समर्थक माना जाता है।

Tue, 12 Dec 2023 01:17 PM

Rajasthan CM Live : राजस्थान सीएम की रेस में अनीता भदेल का नाम भी शामिल

Rajasthan CM Live : सूत्रों के अनुसार, राजस्थान सीएम की रेस में अनीता भदेल का नाम भी शामिल बताया जा रहा है। दलित समुदाय से आने वाली अनीता अजमेर दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। वह वसुंधरा सरकार में भी मंत्री रह चुकी हैं।

Tue, 12 Dec 2023 12:59 PM

Rajasthan CM Live : सरप्राइज को तैयार रहें तैयार, राजस्थान में भी होगा चौंकाने वाला नाम : भाजपा नेता किरोड़ी लाल मीणा

Rajasthan CM Live :  भाजपा नेता किरोड़ी लाल मीणा से मीडिया कर्मियों द्वारा राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री के बारे में पूछे जाने पर मीणा ने कहा, “छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में आपका विश्लेषण गलत निकला…सरप्राइज के लिए तैयार रहिए, राजस्थान में भी चौंकाने वाला नाम होगा।”

Tue, 12 Dec 2023 12:27 PM

Rajasthan CM Live : जयपुर में हलचल के बीच वसुंधरा राजे से मिल रहे विधायक

Rajasthan CM Live : जयपुर में हलचल के बीच कुछ विधायक पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मिल रहे हैं। कालीचरण सर्राफ, प्रताप सिंघवी वसुंधरा से मिलकर भाजपा दफ्तर पहुंचे हैं।

Tue, 12 Dec 2023 12:24 PM

Rajasthan CM Live : भाजपा विधायकों का BJP मुख्यालय पहुंचना शुरू

Rajasthan CM Live : भाजपा विधायकों का BJP मुख्यालय पहुंचना शुरू हो गया है। वासुदेव देवनानी, मदन दिलावर, जोराराम कुमावत, जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल और मसूदा विधायक अभिषेक सिंह सहित कई विधायक पहुंचे BJP मुख्यालय पहुंच गए हैं। विधायक दल की बैठक शाम 4 बजे होगी। वहीं, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि नए सीएम के नाम का ऐलान आज ही होगा। 

Tue, 12 Dec 2023 12:01 PM

Rajasthan CM Live : भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ बोले- भाजपा में सबसे बड़ा पद कार्यकर्ता का पद

Rajasthan CM Live : राजस्थान के भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है, विधायक दल आज शाम में निर्णय करेगा कि राजस्थान किसके हाथ में होगा। इसका निर्णय दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता करेंगे जिनके चेहरे, नाम और नीतियों के आधार पर राजस्थान की जनता ने डबल इंजन की सरकार को जनादेश दिया है। कोई विवाद नहीं है, भाजपा में सबसे बड़ा पद कार्यकर्ता का पद है। नामों पर चर्चा होती रहती है, पर निर्णय वही होगा जो हमारा आलाकमान तय करेगा।

Tue, 12 Dec 2023 11:47 AM

Rajasthan CM Live : बीजेपी विधायक बोले- एमपी-छत्तीसगढ़ वाला फॉर्मूला राजस्थान में भी अपनाया जाएगा

Rajasthan CM Live : राजस्थान के मुख्यमंत्री चुनने के लिए आज भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा विधायक और पूर्व सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने दावा किया कि कुछ भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान का मुख्यमंंत्री तय करने के लिए भी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसी ही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। विधायक दल की एक बैठक होगी। दोपहर बाद तय हो जाएगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा। तीनों पर्यवेक्षक जयपुर आ रहे हैं और विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री का फैसला करेंगे। 

Tue, 12 Dec 2023 11:38 AM

Rajasthan CM Live : सीपी जोशी बोले- सीएम रेस में नहीं हूं

Rajasthan CM Live : राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा, ‘आज विधायक दल की बैठक है। माननीय पर्यवेक्षक आज पहुंच जाएंगे। उसके बाद बैठक होगी और शाम 5 बजे तक सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी…मैं इस (सीएम) रेस में नहीं हूं।’

Tue, 12 Dec 2023 11:20 AM

Rajasthan CM Live : राजेंद्र राठौड़ बोले- राजनीति संभावनाओं का खेल

Rajasthan CM Live : जयपुर में मौजूद बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ का कहना है कि राजनीति संभावनाओं का खेल है। हमारे विधायक आज शाम 4:30 बजे तय करेंगे कि सीएम कौन होगा…यह राजस्थान के लिए ऐतिहासिक दिन है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *