किसानों का दिल्ली कूच, रास्ते में पुलिस ने बिछाए कांटे, बैरिकेड और पत्थर; राजधानी में धारा-144 लागू Farmers protest delhi chalo march live updates delhi police blocks roads steps up security section-144 imposed-ncr news

किसानों की 13 फरवरी को दिल्ली कूच की हुंकार के मद्देनजर एहतियातन दिल्ली की ‘किलेबंदी’ कर दी गई है। दिल्ली पुलिस द्वारा किसान यूनियनों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च से पहले हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लगे दिल्ली के बॉर्डरों पर कंक्रीट के बैरिडकेड्स, सड़क पर बिछाए जाने वाले नुकीले बैरिकेड्स और कंटीले तार लगाकर सीमाओं को किले में तब्दील कर दिया गया है। इसके अलावा-144 लागू की गई है और हजारों पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया है। किसान यूनियनों ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी को लेकर कानून बनाने समेत अपनी मांगों को स्वीकार करने के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के सिलसिले में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। 

विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लगी सीमाओं पर 5000 से अधिक जवानों को तैनात किया है। इसके साथ ही राजधानी के उत्तर-पूर्वी जिले में धारा-144 लागू कर दी गई, जिसमें पुलिस को प्रदर्शनकारियों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए सभी प्रयास करने का निर्देश दिया गया। 2020-21 के किसानों के आंदोलन स्थलों में से एक, गाजीपुर बॉर्डर पर भी अवरोधक लगाए गए हैं और पुलिस की जांच तेज कर दी गई है। डीसीपी (उत्तर-पूर्व) जॉय तिर्की की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है, ”किसी को भी कानून-व्यवस्था की स्थिति का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”   

Mon, 12 Feb 2024 09:29 AM

Farmers Protest Live Updates : दिल्ली की तीन सीमाओं पर धारा-144 लागू

Farmers Delhi Chalo March Live Updates : किसानों के 13 फरवरी के दिल्ली मार्च के आह्वान से पहले दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर और सिंघु बॉर्डर पर धारा 144 लगा दी है।

Mon, 12 Feb 2024 09:27 AM

Farmers Protest Live Updates : भारत के किसान को देशद्रोही कहा जाना दुर्भाग्यपूर्ण : पंधेर

Farmers Delhi Chalo March Live Updates : सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत के किसान को देशद्रोही कहा जाता है। हम राष्ट्र विरोधी नहीं हैं, हम इस देश के नागरिक हैं। 75 साल तक हमारी मांगें नहीं सुनी गईं। हम शांति से आगे बढ़ेंगे और हमारा उद्देश्य है कि सरकार हमारी मांगों को सुने।

Mon, 12 Feb 2024 09:24 AM

Farmers Protest Live Updates : किसान नेता ने बताईं किसानों की मांगें

Farmers Delhi Chalo March Live Updates : पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हम ब्यास से मार्च शुरू करेंगे और फतेहगढ़ साहिब में रुकेंगे। हमारी मांगें वही हैं- एमएसपी गारंटी कानून, गन्ने को C200 के साथ जोड़ा जाना चाहिए, जब किसान 60 वर्ष का हो जाए तो उसे 10,000 रुपये प्रति माह दिए जाएं।

Mon, 12 Feb 2024 09:16 AM

Farmers Protest Live Updates : परेशान से बचने को इन रास्तों पर जाने से बचें

Farmers Delhi Chalo March Live Updates : एडवाइजरी के अनुसार, कॉमर्शियल वाहनों के लिए सोमवार से यातायात पाबंदी लगाई जाएगी। इसमें कहा गया है कि सिंघु बॉर्डर पर सोमवार से कॉमर्शियल वाहनों के लिए और मंगलवार से सभी प्रकार के वाहनों के लिए यातायात प्रतिबंध/मार्ग परिवर्तन लागू किया जाएगा। एडवाइजरी के अनुसार एनएच-44 के रास्ते सोनीपत, पानीपत, करनाल आदि की ओर जाने वाली अंतरराज्यीय बसें आईएसबीटी से मजनू का टीला, सिग्नेचर ब्रिज से खजूरी चौक, लोनी बॉर्डर से खेकड़ा होते हुए केएमपी तक जाएंगी। 

Mon, 12 Feb 2024 09:14 AM

Farmers Protest Live Updates : किसानों के मार्च से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Farmers Delhi Chalo March Live Updates : दिल्ली पुलिस ने किसानों के दिल्ली कूच के मद्देनजर रविवार को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की, जिसमें यात्रियों को राजधानी की तीन सीमाओं पर वाहनों की आवाजाही पर लगी पाबंदियों के बारे में सचेत किया गया है। 

Mon, 12 Feb 2024 09:12 AM

Farmers Protest Live Updates : दिल्ली पुलिस ने टीकरी, सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर पर लगाए बैरिकेड

Farmers Delhi Chalo March Live Updates : दिल्ली पुलिस द्वारा 13 फरवरी को किसानों के दिल्ली मार्च के आह्वान से पहले राजधानी के टीकरी, सिंघु बॉर्डर, गाजीपुर और चिल्ला बॉर्डर पर बैरिकेड लगाकर सीमाओं को सील कर दिया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *