| कांस 2024 में कियारा आडवाणी का जलवा, पिंक ब्लैक गाउन में ढाई कहर – Hindi News | Live News in Hindi

[ad_1]

Photo – Instagram

Loading

मुंबई: फ्रांस के कांस शहर में 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल का शानदार आगाज हो चुका है। कांस फिल्म फेस्टिवल में एक के बाद एक इंडियन एक्टर और एक्ट्रेस रेड कारपेट पर जलवा बिखेर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी इस बार कांस फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया हैं। उन्होंने पहले दिन हाई स्लिट गाउन में कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट धमाल मचाया। अब पिंक ब्लैक गाउन में एक्ट्रेस कहर ढा रही हैं।

एक्ट्रेस का लुक
कियारा आडवाणी का रेड कारपेट लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। वह पिंक ब्लैक गाउन में नजर आ रही हैं। उन्होंने मिनिमम मेकअप किया। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कांस 2024 कुछ फोटोज शेयर किए हैं। कियारा आडवाणी के फोटोज पर उनके चाहने वाले तेजी से कमेंट कर रहे हैं।

यूजर्स का रिएक्शन
कियारा के तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि आपने सचमुच कांस में धूम मचा दी और हमें आप पर बहुत गर्व है। दूसरे यूजर ने लिखा कि जब भी मैं तुम्हें देखता हूं, मेरा दिल गर्व से फूल जाता है। तुमने बहुत अच्छा किया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि बिल्कुल बहुत शानदार लग रही हो, बेब।

कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए ये स्टार
इस फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय ने कांस फिल्म फेस्टिवल में ग्रैंड एंट्री लीं। वहीं, एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने लाल परी बनकर रेड कारपेट पर अपना जलवा बखेरा। शार्क टैंक की जज नमिता थापर ने हाल ही में ऑफ शोल्डर गाउन में रेड कारपेट अपना जलवा बिखेरा। उनसे पहले दीप्ति सधवानी ने कांस फिल्म फेस्टिवल में एंट्री ली थीं। अब एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी का इंतजार फैंस कर रहे हैं। वहीं कहा जा रहा है कि जैकलीन फर्नांडीज भी कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बन सकती हैं।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *