[ad_1]
Last Updated:
ओसामा बिन लादेन भारतीय गानों का दीवाना था. साल 2011 में ओसामा बिन लादेन के ठिकानों पर हुई छापेमारी में आतंकवादी के ठिकाने पर उसके कंप्यूटर से अलका याग्निक के 100 गाने मिले थे.
ओसामा बिन लादेन बॉलीवुड गानों के दीवाने थे.
हाइलाइट्स
- ओसामा बिन लादेन अलका याग्निक के गानों का दीवाना था.
- लादेन के कंप्यूटर में अलका के 100 से ज्यादा गाने मिले.
- अलका याग्निक ने इसे मजेदार तरीके से स्वीकारा.
नई दिल्ली. बॉलीवुड गानों की देश ही नहीं विदेश में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. सोशल मीडिया पर जापान, केन्या सहित कई देशों के लोग बॉलीवुड के गानों पर रील बनाते नजर आते हैं. लेकिन अगर हम आप से कहें कि दुनिया का सबसे खूंखार आतंकवादी भी बॉलीवुड गानों का दीवाना था, तो शायद आपके लिए इसपर यकीन करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, पर ये सच है. पूरी दुनिया को अपनी दहशत से दहलाने वाले ओसामा बिन लादेन का दिल भारतीय गायिका अलका याग्निक की आवाज सुनकर पिघल जाता था. वो उनके गानों का इस कदर दीवाना था कि उसने अपने कंप्यूटर में गायिका के 100 से ज्यादा गानों का रिकॉर्ड रखा था.
साल 2011 में अमेरिका ने दुनिया के सबसे खौफनाक आतंकवादी के ठिकानों पर छापे मारे थे. उस दौरान ओसामा बिन लादेन के कंप्यूटर से उदित नारायण, कुमार सानू और अलका याग्निक के गाने मिले थे. लेकिन उन गानों में सबसे ज्यादा अगर किसी के गाने थे तो वो अलका याग्निक के थे. ओसामा बिन लादेन के पास भारतीय गायिका के 100 गानों की रिकॉर्डिंग्स मिली थी.
अलका याग्निक ने दिया था जवाब
अलका याग्निक ने अनु रंजन को दिए एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की थी. अनु रंजन ने सिंगर से पूछा था कि छापेमारी में ओसामा बिन लादेन के घर से उनके 100 गानों की रिकॉर्डिंग मिली है, इस बारे में उनका क्या कहना है. अलका ने मजेदार जवाब देते हुए कहा था, ‘इसमें क्या मेरी गलती है. ओसामा बिन लादेन, जो भी था, जैसा भी था, उसके अंदर एक छोटा सा कलाकार होगा. अगर उसे गाने पसंद हैं, तो ये अच्छी बात है ना’.
[ad_2]
Source link