ए आर रहमान बोले, ‘मैं इम्तियाज अली के साथ चिल नहीं करता, क्योंकि मैं शराब नहीं पीता और न ही सिगरेट..’

[ad_1]

नई दिल्लीः इम्तियाज अली और एआर रहमान ने पहली बार 2011 में रॉकस्टार में एक साथ काम किया. उन्होंने हाईवे (2014), तमाशा (2015) और अमर सिंह चमकीला (2024) सहित कई शानदार फिल्मों में काम किया है. इम्तियाज और रहमान सिनेमाई जादू बुनने के लिए अक्सर गीतकार इरशाद कामिल के साथ कॉलेबोरेशन करते हैं. इन दिनों ए आर रहमान डॉक्यूमेंट्री, हेडहंटिंग टू बीटबॉक्सिंग का रिवील करने के लिए कान्स में हैं. इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि जब वे फिल्में नहीं बना रहे हैं तो तीनों एक साथ समय कैसे बिताते हैं.

सुचरिता त्यागी ने रहमान से पूछा कि जब वे किसी फिल्म पर काम नहीं कर रहे होते हैं तो क्या वो इम्तियाज अली और इरशाद कामिल के साथ विचार विमर्श करते हैं या उनके साथ किसी सेशन पर चर्चा करते हैं. रहमान ने कहा, ‘ऐसा कभी नहीं होता.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि कोई चिलिंग मोमेंट नहीं है क्योंकि मैं शराब नहीं पीता, मैं स्मोकिंग नहीं करता, इसलिए कोई चिलिंग नहीं है. मेरे लिए क्लब करना म्यूजिक है.’

जब रहमान से पूछा गया कि वो अपने खाली समय में क्या करते हैं तो उन्होंने कहा, ‘मैं कान्स जाता हूं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं कोई म्यूजिक नहीं बना रहा हूं. मैं बस अन्य चीजें कर रहा हूं, इसलिए यह एक तरह से वास्तव में आराम करने जैसा है. इस साल की शुरुआत में रहमान, मोहित चौहान और इरशाद कामिल के साथ एक गोलमेज बातचीत में, इम्तियाज ने कहा कि वो रॉकस्टार के लिए रहमान से पहली बार मिलने को लेकर न तो खुश थे और न ही घबराए हुए थे. इसके बजाय, वो उनसे ऐसे मिलने गए जैसे यह एक जिम्मेदारी हो.

नेटफ्लिक्स इंडिया द्वारा जारी एक वीडियो में इम्तियाज ने कहा, ‘मैं खुश नहीं था, मुझे नहीं लगता कि मैं घबराया हुआ भी था. लेकिन ऐसा नहीं था, ‘ओह, मुझे खुशी है कि मैं एआर रहमान से मिलने जा रहा हूं. यह बिल्कुल एक जिम्मेदारी की तरह था.’ वहीं ए आर रहमान ने याद किया कि, मुझे यकीन है कि निर्माता ने उनसे कहा था, ‘उसे ले आओ!’ इम्तियाज और रहमान ने हाल ही में अमर सिंह चमकीला में साथ काम किया है. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और इसमें दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में थे.

Tags: AR Rahman, Bollywood actors, Bollywood celebrities, Imtiaz Ali

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *