[ad_1]
हेलिकॉप्टर हादसे में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री और अन्य उच्च पदस्थ अधिकारियों की मौत पर आज भारत एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक मनाया रहा है। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाया गया है।
![]()
नई दिल्ली: हेलिकॉप्टर हादसे में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री और अन्य उच्च पदस्थ अधिकारियों की मौत पर आज भारत एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक मनाया रहा है. वहीं आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाया गया है. गौरतलब है कि, ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन और सात अन्य लोगों की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत पर भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया था. इसके तहत भारत सरकार ने रईसी और हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन के सम्मान में आज मंगलवार यानी 21 मई को एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी।
इस बात विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा था कि, “पूरे भारत में शोक के दिन सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस देश में कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं आयोजित किया जाएगा।”
जानकारी दें कि, इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर रविवार को घने कोहरे के कारण पूर्वी अजरबैजान प्रांत के पर्वतीय वन क्षेत्र में पहाड़ियों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वहीं खराब मौसम के चलते खोज एवं बचाव दल को दुर्घटनास्थल पर पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और वे सोमवार तड़के ही वहां पहुंच पाए थे।इस दुखदाई घटना के बाद प्रथम उपराष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर को देश का कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है।
वहीं ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई ने इस समय देश में पांच दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। जानकारी दें कि, ईरान के दिवंगत राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को एक ऐसे नेता के तौर पर याद किया जाएगा, जिसने कोरोना महामारी के दौर में ईरान की सत्ता संभाली। वहीं पश्चिम के प्रतिबंधों के बोझ से डूब रही अर्थव्यवस्था को भारत-चीन को तेल और रूस को हथियार बेचकर संभाला। इसके साथ ही अमेरिकी धमकियों के बीच अपने परमाणु कार्यक्रम को फिर सक्रिय किया था।
[ad_2]
Source link
