India vs England Live Score 4th Test Day 1- इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 23 फरवरी से रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जा रहा है। लंच (112/5) के बाद जो रूट और बेन फोक्स ने इंग्लैंड की पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने अपना विकेट नहीं गंवाया और टी ब्रेक तक इंग्लैंड ने 5 विकेट खोकर 198 रन बना लिए। तीसरे सेशन की शुरुआत में बेन फोक्स आक्रामक दिखे, लेकिन मोहम्मद सिराज ने उनको 47 रन पर आउट कर दिया। सिराज ने ही सातवां विकेट भारत को दिलाया। भारत ने इस पारी के अपने सारे रिव्यू गंवा दिए हैं। इस तरह दिन का दूसरा सेशन इंग्लैंड के नाम रहा। इस मैच में डेब्यू कर रहे आकाशदीप ने इस दौरान सर्वाधिक 3 शिकार किए, वहीं रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा को 1-1 सफलताएं मिली। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की टीम को बेन डकेट और जैक क्रॉली ने सधी हुई शुरुआत दी थी, मगर आकाशदीप के कहर के आगे इंग्लिश बल्लेबाज टिक नहीं पाए। इस मैच में डेब्यू कर रहे आकाश ने इंग्लैंड को दिन में तारे दिखा दिए। पहले उन्होंने पारी के 10वें ओवर में बेन डकेट (11) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई, इसके बाद उन्होंने उसी ओवर में ओली पोप (0) का शिकार भी किया। इंग्लैंड इन झटकों से उभर ही रहा था कि आकाश ने पारी के 12वें ओवर में जैक क्रॉली (42) को पवेलियन की राह दिखाई। क्रॉली उनका पहला विकेट बन सकते थे, मगर नो बॉल के चलते वह बच गए। अश्विन ने इसके बाद जॉनी बेयरस्टो का 38 के निजी स्कोर पर शिकर किया, वहीं लंच से ठीक पहले रविंद्र जडेजा ने इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स को (3) LBW आउट कर पवेलियन की राह दिखाई। जो रूट ने अर्धशतक जड़ दिया है।
India vs England Live Score
India vs England Live Commentary in Hindi
IND vs ENG Live Score
ENG 261/7
India vs England LIVE – रूट शतक के करीब
जो रूट शतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने 95 रन बना लिए हैं।
India vs England Live Score- भारत को 8वें विकेट की तलाश
भारतीय टीम को आठवें विकेट की तलाश है। स्कोर इंग्लैंड की टीम का 260 के पार हो गया है।
India vs England Live Score- इंग्लैंड 250 के पार
इंग्लैंड की टीम का स्कोर 250 के पार हो गया है। जो रूट 86 रन बना चुके हैं और वे शतक की ओर हैं, लेकिन टीम सात विकेट खो चुकी है।
Ind vs Eng Test LIVE: सिराज ने हार्टली को किया बोल्ड
मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के बल्लेबाज टॉम हार्टली को सस्ते में पवेलियन भेज दिया। सिराज ने उनको बोल्ड कर दिया। क्रीज पर ओली रॉबिन्सन जो रूट का साथ देने आए हैं।
India vs England Live Score- इंग्लैंड का स्कोर 230 के पार
India vs England Live Score- इंग्लैंड की टीम का स्कोर 230 के पार हो गया है। जो रूट और टॉम हार्टली क्रीज पर हैं।
India vs England Live Score- फोक्स को सिराज ने फंसाया
India vs England Live Score- बेन फोक्स को मोहम्मद सिराज ने रविंद्र जडेजा के हाथों कैच आउट कराया। वे 126 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली। सिराज ने तीसरे सेशन के अपने पहले ही ओवर में टीम को सफलता दिलाई। रूट और फोक्स के बीच शतकीय साझेदारी हुई थी।
India vs England Live Score- रूट-फोक्स का कमाल
India vs England Live Score- जो रूट और बेन फोक्स के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। अश्विन के खिलाफ बेन फोक्स ने अटैक किया। उन्होंने एक ही ओवर में 16 रन बना दिए।
India vs England Live Score- इंग्लैंड 200 के पार
इंग्लैंड की टीम ने 200 रनों का आंकड़ा तीसरे सेशन की शुरुआत में ही पार कर लिया। यहां से टीम इस सेशन 100 से ज्यादा रन जोड़ने का प्रयास करेगी, लेकिन भारतीय टीम इंग्लैंड को समेटना चाहेगी, लेकिन सबसे पहले इस जोड़ी को तोड़ने के प्रयास में होगी।
India vs England Live Score- तीसरे सेशन का खेल शुरू
India vs England Live Score- रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन के तीसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। जो रूट और बेन फोक्स की जोड़ी मैदान पर है।
India vs England Live Score- दूसरा सेशन इंग्लैंड के नाम
India vs England Live Score- रांची टेस्ट मैच के पहले दिन का दूसरा सेशन इंग्लैंड के नाम रहा, क्योंकि इंग्लैंड ने एक भी विकेट नहीं गंवाया। रन 86 बने, लेकिन जो रूट और बेन फोक्स नाबाद लौटे। सीरीज में पहली बार भारत को एक सेशन में विकेट नहीं मिला।
India vs England Live Score- इंग्लैंड 190 के पार
लंच के बाद जो रूट और बेन फोक्स ने भारतीय गेंदबाजों के पसीने छुड़ाए। दोनों बल्लेबाज आउट नहीं हुए और इंग्लैंड का स्कोर भी 190 के पार पहुंच गया है। भारतीय टीम को इस जोड़ी को तोड़ने के लिए कुछ करना ही होगा।
India vs England Live Score- भारत को छठे विकेट की तलाश
India vs England Live Score- टीम इंडिया को छठे विकेट की तलाश है। इंग्लैंड का स्कोर 200 के करीब होने को है। दूसरे सेशन में इंग्लैंड ने एक भी विकेट नहीं गंवाया है। रूट और फोक्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
India vs England Live Score- रूट का अर्धशतक
India vs England Live Score- जो रूट ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पहला अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने एक सही समय पर अर्धशतक जड़ा। वे अभी तक तेज गति से खेलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इस मैच में वे अपने पुराने अंदाज में नजर आए।
India vs England Live Score- रूट-फॉक्स के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी
जो रूट और बेन फोक्स के बीच 6ठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है। ये दोनों बल्लेबाज बेहद सहज दिख रहे हैं। इस जोड़ी से इंग्लैंड को काफी उम्मीदें हैं। रूट 48 पर तो फोक्स 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
India vs England Live Score- लंच के बाद इंग्लैंड की शानदार वापसी
लंच ब्रेक के बाद इंग्लैंड ने अच्छी बल्लेबाजी की है। पहले घंटे में टीम ने बिना कोई विकेट खोए 49 रन बना लिए हैं। जो रूट का साथ बेन फोक्स बखूबी दे रहे हैं। रूट 43 पर तो बेन फोक्स 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। यह इंग्लैंड के लिए इस मैच की अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है।
India vs England Live Score- इंग्लैंड के 150 रन पूरे
40 ओवर के बाद इंग्लैंड के 150 रन पूरे हो गए हैं। जो रूट और बेन फोक्स ने लंच के बाद इंग्लिश टीम को अच्छी शुरुआत दी है। रूट 40 तो फोक्स 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को 6ठे विकेट की तलाश है।
India vs England Live Score- 35 ओवर के बाद इंग्लैंड 135/5
रविंद्र जडेजा और आर अश्विन को इंग्लैंड के बल्लेबाज आसानी से खेल रहे थे, उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आ रही थी। ऐसे में रोहित शर्मा आकाशदीप को वापस अटैक पर लेकर आए हैं। आकाश अभी तक 3 बड़े विकेट चटका चुके हैं।
India vs England Live Score- लंच के बाद इंग्लैंड की सधी हुई शुरुआत
जो रूट और बेन फोक्स की जोड़ी ने लंच के बाद संभल कर बल्लेबाजी की है। दोनों ने भारतीय गेंदबाजों को विकेट लेने का एक भी मौका नहीं दिया है। अश्विन और जडेजा लगातार गेंदबाजी कर रहे हैं। अभी कुलदीप यादव का आना बाकी है।
IND vs ENG Live Score- लंच ब्रेक के बाद खेल हुआ शुरू
लंच ब्रेक के बाद खेल एक बार फिर शुरू हो गया है। रविंद्र जडेजा गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे। भारत की नजरें इस सेशन में मेहमानों को 200 के अंदर समेटने पर होगी।
India vs England Live Score- जडेजा ने किया स्टोक्स का शिकार
लंच ब्रेक से ठीक पहले रविंद्र जडेजा ने बेन स्टोक्स को LBW आउट कर इंग्लैंड को 5वां झटका दे दिया है। इंग्लिश टीम ने 112 रनों पर कप्तान स्टोक्स का विकेट चटकाया। जडेजा की यह गेंद ज्यादा उछली नहीं थी। स्टोक्स अपने आउट होने के तरीके को देखने के बाद हंसते हुए पवेलियन लौटे।