‘अमर सिंह चमकीला’ में चमकीं परिणीति चोपड़ा, सिद्धिविनायक मंदिर पहुंच लिया बप्पा का आर्शीवाद, देखें फोटो

[ad_1]

मुंबई. अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ की सफलता के लिए धन्यवाद देने बुधवार को सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची. इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं.

यह पंजाब के मूल रॉकस्टार, अपने समय के सबसे ज्यादा रिकॉर्ड बेचने वाले कलाकार अमर सिंह चमकीला की अनकही सच्ची कहानी पर आधारित है. परिणीति ने अमर सिंह चमकीला की पत्नी – अमरजोत कौर की भूमिका निभाई है.

एथनिक सूट पहनकर मंदिर में पहुंची परिणीति चोपड़ा

परिणीति स्लीवलेस सफेद एथनिक सूट में मंदिर पहुंची. उन्होंने नेचुरल मेकअप लुक चुना और चांदी के झुमके पहने हुए थे. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि परिणीति के हाथ में पूजा की थाली है, वह भगवान गणेश की पूजा कर रही हैं. उनके माथे पर नारंगी रंग का टीका लगा हुआ है. वास्तविक स्थानों पर फिल्माई गई यह फिल्म दर्शकों को पंजाब के लोक संगीत की जीवंत और लयबद्ध दुनिया, देहाती अखाड़ों (गांवों में लाइव संगीत प्रदर्शन) तक ले जाती है, जहां कभी चमकीला की आवाज गूंजती थी.

Tags: Parineeti chopra

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *