अब दुश्मनों के खात्मे का वक्त, हमें चाहिए दुनिया की मदद… हमास पर ऐक्शन के बीच बोला इजरायल israel vs hamas palestine gaza patti conflict live updates war news in hindi benjamin netanyahu-international news

Israel-Hamas War LIVE: हमास के ताबड़तोड़ रॉकेट हमलों के बाद इजरायल का ऐक्शन भी जारी है। खबर है कि इजरायल की सेना ने हमास के खिलाफ भी अब हमले तेज करने की तैयारी कर ली है। इधर, इजरायल को अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन का भी साथ मिल गया है। आंकड़े बता रहे हैं कि इस संघर्ष में अब तक 600 से ज्यादा इजरायली नागरिक और हमास में 500 जान गंवा चुके हैं।

क्या है इजरायल-फिलिस्तीन विवाद?
मध्य-पूर्व के इस इलाके में यह संघर्ष 100 वर्षों से चला आ रहा है। यहां वेस्ट बैंक, गाजा पट्टी और गोलन हाइट्स जैसे इलाकों पर विवाद है। फलस्तीन इन इलाकों समेत पूर्वी येरुशलम पर हक जताता है। वहीं, इजरायल येरुशलम से अपना दावा छोड़ने को राजी नहीं है। इजरायल और मिस्र के बीच में गाजा पट्टी है। इस पर फिलहाल हमास का कब्जा है। यह इजरायल विरोधी समूह है। 

सितंबर, 2005 में इजरायल ने गाजा पट्टी से अपनी सेना वापस बुला ली थी। 2007 में उसने इस इलाके पर कई प्रतिबंध लगा दिए। उधर, फलस्तीन का कहना है कि वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी में स्वतंत्र फलस्तीन राष्ट्र की स्थापना हो। युद्ध से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए बने रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Mon, 09 Oct 2023 10:04 AM

Israel Hamas War live Updates- हमास से खूनी जंग में इजरायल ने किया पहला बड़ा शिकार

Israel Hamas War live Updates-  हमास से खूनी जंग में इजरायल ने पहला बड़ा शिकार किया है। इजरायली नौसेना की शायेटेट 13 इकाई ने हमास के नेवल कमांडर मुहम्मद अबू घाली को पकड़ लिया है।

Mon, 09 Oct 2023 10:01 AM

israel hamas war live updates- इजरायल-हमास की जंग से कई उड़ानें रद्द

israel hamas war live updates- कई एशियाई एयरलाइनों ने देश में सुरक्षा स्थिति का हवाला देते हुए इज़राइल के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। चीन और इज़राइल के बीच उड़ान भरने वाली एकमात्र चीनी एयरलाइन हैनान एयरलाइंस ने सोमवार को शंघाई और तेल अवीव के बीच उड़ानें रद्द कर दीं, जबकि कैथे पैसिफिक ने भी मंगलवार को हांगकांग और तेल अवीव के बीच अपनी उड़ान रद्द कर दी। उधर, कोरियन एयर ने सोमवार को बंदरगाह शहर इंचियोन और तेल अवीव के बीच अपनी उड़ान रद्द कर दी और कहा कि उसे भविष्य में उड़ानें अनियमित होने की उम्मीद है।

Mon, 09 Oct 2023 09:39 AM

Israel Hamas war live updates- म्यूजिक फेस्टिवल को श्मशान बना गए हमास आतंकी

Israel Hamas war live updates- हमास के आतंकियों ने इजरायल में ऐसा कत्लेआम किया कि देखने वालों की रूह कांप गई। गाजा पट्टी के पास एक म्यूजिक फेस्टिवल की साइट से 260 शव बरामद हुए हैं। इजरायल की रेस्क्यू सर्विस जाका का कहना है कि यह आंकड़ा और बड़ा भी हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें।

Mon, 09 Oct 2023 09:19 AM

israel hamas war live updates- हमास का इजरायल पर हमले में सऊदी अरब कनेक्शन

israel hamas war live updates- अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने दावा किया है कि हमास ने हमलों के जरिए इजरायल और सऊदी अरब के बीच सामान्य संबंधों को बाधा करने का भी काम किया है। पूरी खबर पढ़ें।

Mon, 09 Oct 2023 08:53 AM

israel hamas war live updates- हमास से जंग में भारत के समर्थन की जरूरत- इजरायल

israel hamas war live updates- इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने रविवार को ईरान पर घातक आतंकवादी हमलों के आयोजन में हाथ होने का आरोप लगाया, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए और कहा कि आगे के अत्याचारों को रोकने के लिए इजरायल के कार्यों के लिए भारत जैसे देशों के समर्थन की आवश्यकता है।

Mon, 09 Oct 2023 08:39 AM

israel hamas war live updates- आतंवाद के खिलाफ लड़ाई में विजयी होंगे हम, बोला इजरायल

israel hamas war live updates- संयुक्त राष्ट्र में इज़राइल के स्थायी प्रतिनिधि गिलाद एर्दान ने कहा कि इजरायल को स्वयं की रक्षा के लिए दृढ़ता प्रदान की जानी चाहिए। विश्व के अन्य देशों से मदद चाहिए। इजरायल निर्दोषों को निशाना बनाने वाले आतंकवादी समूह और इजरायल के लोकतांत्रिक राज्य के बीच किसी भी झूठी अनैतिक तुलना को स्वीकार नहीं करेगा। इजरायल हमास पर भारी कीमत वसूल करेगा ताकि जो हमने देखा वह कभी दोबारा न हो। हमने अतीत में कठिनाइयों का सामना किया है। हमने हमेशा अपनी चुनौतियों पर विजय पाई है और आज भी इससे कुछ अलग नहीं होगा। इजराइल जवाबी हमला करेगा और इजराइल विजयी होगा।

Mon, 09 Oct 2023 08:36 AM

israel hamas war live updates- अब हमास के खात्मे का वक्त, बौला इजरायल

israel hamas war live updates- संयुक्त राष्ट्र में इज़रायल के स्थायी प्रतिनिधि गिलाद एर्दान ने कहा कि आर्थिक प्रोत्साहन नरसंहार विचारधारा को नहीं बदल सकते। अब वक्त आ चुका है कि हमास के आतंकी ढांचे को पूरी तरह से नष्ट कर दें ताकि ऐसी भयावहता फिर कभी न हो। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इजरायल को अपना पूरा समर्थन देना चाहिए। आज इजरायल पर हमला हुआ है, कल कहीं और भी हो सकता है। इज़रायल आतंक के ख़िलाफ़ युद्ध में सबसे आगे है, और अगर हम सफल नहीं हुए, तो पूरी दुनिया को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। हमास के युद्ध अपराधों की स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए। इस अकल्पनीय अत्याचार की निंदा की जानी चाहिए।

Mon, 09 Oct 2023 08:23 AM

हमास पर यूएन में बरसा इजरायल

यूएन में इजरायल के स्थायी प्रतिनिधि गिलाद एर्दन ने कहा कि बीते दन सभी इजराइलियों के लिए बहुद बुरे थे। हमास के हमले की वजह से देश में सैकड़ों लोग मारे गए। आतंकियों ने हाजरों रॉकेट दागे और फिर घुसपैठ करके कत्लेआम शुरू कर दिया। लोगों को सड़कों पर मारा गया। ये आतंकी हमारे दश में घुस आए थे। ये युद्ध अपराध है।
 

Mon, 09 Oct 2023 07:48 AM

Israel-Palestine Conflict LIVE: सैकड़ों इजरायली महिलाओं के साथ हमास की दरिंदगी सामने आई

हमास ने बड़ी संख्या में इजरायली सैनिकों और नागरिकों विशेषकर महिलाओं को बंधक बनाया लिया है। उनके साथ दरिंदगी की तस्वीरें सामने आ रही हैं। इसके साथ ही वीडियो भी वायरल हो गया है। इजरायल के एक एनजीओ ने एक्स पर तस्वीर साझा कर दावा किया है। IDF (इजरायली डिफेंस फोर्स) के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जोनाथन कॉनरिकस ने कहा कि बंधक बनाए गए लोगों में कुछ जीवित हैं तो कुछ को मृत मान लिया गया है। इजरायल वॉर रूम ने अपहृत महिलाओं और पुरुषों की तस्वीरें एक्स पर साझा की हैं। यह एक गैर-लाभकारी संगठन है।

Mon, 09 Oct 2023 07:24 AM

Israel-Palestine Conflict LIVE: भारत का साथ चाहता है इजरायल

भारत में इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि इन हमलों के पीछे ईरान का हाथ है और उसने ही हमास को हथियारों की आपूर्ति की। गिलोन ने कहा कि उनके देश को ‘हमारे भारतीय मित्रों’ के बहुत मजबूत समर्थन की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा, ‘भारत दुनिया का एक बहुत प्रभावशाली देश है। यह एक ऐसा देश है, जो आतंकवाद (के दर्द) से परिचित है और इस संकट को समझता है।’

Mon, 09 Oct 2023 07:05 AM

Israel-Palestine Conflict LIVE: इजरायल में कई अमेरिकी नागरिकों की भी मौत

रविवार को अमेरिका ने कहा कि हमास के हमले में इजरायल में अमेरिका के कई नागरिकों की मौत हो गई है। एक अधिकारी ने कहा, ‘हम कई अमेरिकी नागरिकों की मौत की पुष्टि करते हैं।’ राष्ट्रपति जो बाइडेन पहले ही इजरायल को पूरा समर्थन देने की बात कह चुके हैं। पेंटागन ने जानकारी दी है कि कई युद्धपोतों को रवाना किया गया है।

Mon, 09 Oct 2023 06:59 AM

Israel-Palestine Conflict LIVE: मोसाद दुश्मन देशों के खिलाफ रणनीति बनाने में जुटी

इजरायल के लिए चुनौती सिर्फ हमास के आतंकी नहीं बल्कि उसकी सीमा से लगे अन्य देश भी हैं। इस कड़ी में लेबनान के हिजबुल्लाह समूह ने इस हमले का फायदा उठाना शुरू कर भी दिया है। इजरायल को आशंका है कि लेबनान के अलावा जॉर्डन, ईरान, सीरिया और मिस्र भी उसके खिलाफ कोई रणनीति बना सकता है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने ऐसी किसी भी आशंका से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है।

Mon, 09 Oct 2023 06:31 AM

Israel-Palestine Conflict LIVE: अमेरिका ने इजरायल के लिए भेजे सैन्य उपकरण

अमेरिका पूर्वी भूमध्य सागर में युद्धपोतों का एक समूह भेज रहा है, क्योंकि हमास आतंकवादियों के घातक हमले के बाद इजरायल ने जवाबी कार्रवाई की है जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे। रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने रविवार को कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ चर्चा के बाद उन्होंने यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड कैरियर स्ट्राइक ग्रुप को क्षेत्र में जाने का निर्देश दिया। समूह में एक विमानवाहक पोत, एक निर्देशित मिसाइल क्रूजर और निर्देशित मिसाइल विध्वंसक शामिल हैं।

Mon, 09 Oct 2023 06:30 AM

कैसे ईरान के जाल में फंस गया इजरायल

इजरायल में हमास का इतना भयंकर हमला उसके खुफिया  तंत्र की बड़ी विफलता है। इजरायल के अंदर उसके खुफिया तंत्र पर बड़े सवाल उठ रहे हैं। वहीं इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि हमास के इस मंसूबे केपीछे ईरान का बड़ा हाथ था। जिस तरह से ईरान में जश्न मनाया जा रहा है और बीते साल के घटनाक्रम को लेकर इस बात की पुष्टि होती है। विस्तार से पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *